Wednesday, December 25, 2019

बुरे और डरावने सपने ने परिसान हे , तो करें ये सरल उपाय !

0



दोस्तों रात में सोते समय सपना आना तो लाजमी सी बात है। लेकिन उन सपनों में भी कुछ सपने आछे होते है तो कुछ बुरे। अच्छे सपनों के कारण हम दिनभर खुश रहते हैं तो वहीं बुरे सपनों का असर आपके दिमाग और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। कई बार आपकी नींद अचानक रात में किसी बुरे सपने को देखने के बाद खराब हो जाती है।

जैसा कि आप जानते है नींद लेना हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है और सोते समय हम एक दम तरोताजा होते हैं। नींद पूरी होने के बाद हमारा अगला दिन ऊर्जावान होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सोते समय हमारा दिमाग सक्रिय रहता है। माना जाता है सोते समय इंसान दिन में बीती बातों को अलग-अलग संचित करता है। ऐसे में अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है जिसका आप के ऊपर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है।
तो चलिए जानते है कि आखिर बुरे सपने से बचा कैसे जाए। लेकिन इससे पहले ये जान लेना बेहद जरुरी है कि हमें बूरे सपने क्यों आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बुरे सपने आने के कई वजह हो सकती हैं। हो सकता ये कोई पुरानी बीमारी हो या कई बार इसकी वजह नशीले पदार्थ दवाईयां हो सकती है। या फिर कुछ बुरा जो आप लगातार सोच रहे हो, उसकी वजह से भी आप बुरे सपने देखते हैं। वही, अगर आप बुरे सपनों के लगातार आने से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ असरदार टिप्स जो इन्हे रोकने में मददगार साबित हो सकते है।
बुरे सपने आने के कारण
- बुरे सपने आने का कारण तनाव भी होता है तो कोशिश करें आप खुद को तनाव से दूर रखें। तनाव से दूर रहने के लिए आप योगा कर सकते हैं, व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। साथ ही खुद को गतिविधियों में व्यस्त रखें। इसके अलावा आप तनाव कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। वही, लगातार नींद खराब होने की वजह से भी बुरे सपने आने की संभावना रहती है। ऐसे में सोने का रूटीन सुधारने से मदद मिलती है।


 अक्सर हमारी आदत होती है कि हम रात-रात भर फोन में लगे रहते हैं, चैटिंग या फोन पर बात करना हमारी दिनचर्या में शामिल हो चुका है। रात को उठ-उठकर फोन देखना आदत बन चुका है तो इस मामले में कई विशेषज्ञों का मानना है कि रात में सोने से पहले गैजेट्स का कम इस्तेमाल करें। दरअसल गैजेट्स की लाइट आपकी नींद को प्रभावित करती है। खासतौर पर मोबाइल का इस्तेमाल नुकसान देह है। तो सोने से काफी पहले ही आप अपने फोन को साइड में रख दीजिए और एक अच्छी नींद लें।
- वहीं, अगर आपको सोते समय बुरे सपनों के आने से ज्यादा परेशानी होती तो इसके लिए आप इमेजरी रिहर्सल ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं। इस मामले में यह एक कारगार उपाय है। इस थैरेपी के जरिए आप बुरी बातों के बारे न सोचकर अपना दिमाग अच्छी बातों को सोचते हैं। ध्यान रखें कि अगर अपने सपनों के बारे में किसी से बात करना चाहते हैं तो वह शख्स आपके लिए पूर्ण रूप से भरोसेमंद हो और आपकी परेशानी को अच्छी तरह से समझे।
इसके अलावा अपनाए कुछ ज्योतिष सुझाव
- महिलाएं रात को बाल बांधकर सोए और कमरे में बिल्कुल अंधेरा न करें, हल्की रोशनी करके सोएं।
- अगर आपका बच्चा डरावने सपने देखता है तो उसके तकिए के नीचे कोई भी लोहे की चीज रख दीजिए इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

- रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा पढ़े या सुनें।
- हमेशा अपने बिस्तर को सही ढंग से साफ करके सोएं।
- यदि आपको भूत-प्रेत के सपने दिखते हैं तो रात को कमरे में तिल के तेल का दीपक जलाकर सोएं।




कई बार ऐसा होता है कि बहुत प्रयास करने के बाद भी कोई काम नहीं बनता और यदि बन भी जाता है तो बनते-बनते बिगड़ जाता है। सफलता आते-आते आपके हाथों से फिसल जाती है। आखिर इसके पीछे कुछ तो कारण होगा?
माना जाता है कि पितृदोष, कालसर्प दोष और ग्रह-नक्षत्रों के बुरे प्रभाव के कारण कभी कोई सुख प्रा‍प्त नहीं होता, तो कभी देवी-देवताओं के प्रति किए गए अपराध के चलते भी दुखों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सब ठीक होने के बावजूद कभी-कभी वास्तुदोष के कारण भी व्यक्ति समस्याओं से घिरा रहता है।>  

उपरोक्त कारणों के चलते व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है, संतान सुख चला जाता है, गृहकलह बढ़ जाती है, धन-समृद्धि भी साथ छोड़ देती है, दरिद्रता पीछे लग जाती है, रोग और शोक भी परेशान करते रहते हैं। इस तरह की अन्य कई समस्याओं से व्यक्ति घिर जाता है।> आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या हो और बिगड़े काम नहीं बन रहे हो तो ज्योतिषियों द्वारा बताए गए अद्भुत उपाय अपनाएं और बिगड़े काम बनाएं। विदेश यात्रा में अड़चन, उन्नति में रुकावट, धन प्राप्ति में कठिनाई, विवाह में विलंब आदि सभी तरह के कार्यों के समाधान के लिए यहां प्रस्तुत हैं ऐसे ही कुछ उपाय या टोटके जिसको करने से सभी तरह की सम्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
                   




                                                    धन्यवाद ..... 


Author Image

About M S Motivational
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment