अजनबी लोगों से बात करना शायद थोड़ा अजीब और डरावना सा लग सकता है, लेकिन इसे उतना कोई डरावना होना तो नहीं चाहिए! अगर आप सही टेक्निक्स यूज करते हैं, तो फिर किसी ऐसे इंसान से बात करना, जिससे आप पहले कभी न मिले हों, थोड़ा एक्साइटिंग और थोड़ा जानकारी पाने जैसा भी हो सकता है। सबसे पहले अपना इंट्रोडक्शन देकर अपने बीच के कन्वर्जेशन को एक अच्छी शुरुआत दें। फिर, सामने वाले इंसान के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए सवाल पूछें और जवाब सुनें। फाइनली, कन्वर्जेशन को जारी रखने के लिए कुछ जरूरी स्ट्रेटजीस को फॉलो करें और फिर उसे एक पॉज़िटिव नोट पर खत्म कर दें।
उनकी बॉडी लेंग्वेज को पढ़ें:
इसके पहले कि आप किसी एकदम अजनबी इंसान के पास जाएँ और उसके साथ में बात करना शुरू करें, सबसे पहले माहौल का जायजा ले लें। उनकी ओर से मिल रहे नॉन-वर्बल (बोले बिना दिखाए जाने वाले) संकेतों की तरफ ध्यान देकर ये पक्का कर लें कि अभी उन तक जाने का सही समय है। देखें कि वो किस तरह से खड़े या बैठे हैं और उनके फेशियल एक्स्प्रेसन को भी परखें। क्या वो बातचीत करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं?[१]
- जैसे, अगर कोई इंसान अपनी आर्म्स को क्रॉस करके सामने की ओर झुका हुआ है और उसके चेहरे पर एक शिकन जैसी है, तो फिर आपको वहाँ से आगे निकल जाना चाहिए। हालांकि, अगर कोई इंसान रिलैक्स पोजीशन में है और थोड़ा एक्साइटेड भी दिख रहा है, तो शायद वो आपके साथ में बात करने में इंट्रेस्टेड हो सकता है।
- जैसे ही आपके बीच का कन्वर्जेशन आगे बढ़ते जाए, फिर भी आपको सामने वाले इंसान की बॉडी लेंग्वेज को चेक करते रहना चाहिए, ताकि आपको समझ आ सके कि आपको अब टॉपिक बदल देना चाहिए या फिर आपकी बातों को यहीं रोक देना चाहिए।
फ्रेंडली अप्रोच यूज करें:
अगर आप किसी इंसान को ग्रीट करने का फैसला करते हैं, तो फिर एक ओपन और पॉज़िटिव बॉडी लेंग्वेज का यूज करें। उनकी ओर फेस रखें। एक हल्की सी स्माइल चेहरे पर रखें, अपनी ठुड्डी को ऊंचा करें और अपने कंधों को पीछे खींच लें। आपको शांत, कॉन्फिडेंट और फ्रेंडली नजर आना है।[२]
खुद को इंट्रोड्यूस करें:
उस इंसान के पास जाने के बाद, आपका इंट्रोडक्शन शुरू करें। अच्छी गर्मजोशी की आवाज के साथ कहें, “हाय” और फिर आपका नाम बताएँ। फिर, कन्वर्जेशन को चालू रखने के लिए, आपके और उस इंसान के बीच में होने वाली चीजों के ऊपर ध्यान दें (एक टेक्निक, जिसे “ट्राईऐन्ग्युलेशंस (triangulation)” की तरह जाना जाता है)।[३]
- आप ऐसा कह सकते हैं, “हाय, मैं दीपिका। मैंने देखा कि आप यहाँ पर मिसेज दत्ता का इंतज़ार कर रही हैं। क्या आप काफी समय से इंतज़ार कर रही हैं?”
- इसके साथ ही अपने इंट्रोडक्शन में कोई कॉम्प्लिमेंट एड करना भी अच्छा होता है, जैसे “मुझे आपका हेयरकट बहुत अच्छा लगा।”
बातों को संक्षेप में दोहराएँ:
उसके द्वारा बोली जाने वाली बातों को दोहराकर, उसे दिखाएँ कि आप उसे सुन रहे थे। ये आपको इस बात की पुष्टि करने में मदद करता है कि आपको जरूरी बात या मेसेज मिल गया है और अगर आपको समझ नहीं आया है, तो ये सामने वाले इंसान को क्लैरिफाय करने का मौका भी दे देता है।[१०]
- आप ऐसा कुछ कहकर बातों को संक्षेप में दोहरा सकते हैं, “मतलब,ये कुछ ऐसा होगा…” या फिर “क्या मैं तुम्हें सही सुन रहा हूँ…”
थोड़े मज़ाकिया बन जाएँ:
लोग अक्सर उन लोगों को पसंद करते हैं, जो उन्हें हँसा सकें। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वो आपके पास बैठकर और लगातार जोक पे जोक सुनना पसंद करेंगे। बल्कि बीच-बीच में आपके बीच में उठे टॉपिक के ऊपर सूट होने वाले जोक का इस्तेमाल करके, अपने ह्यूमर को दिखाएँ।[१२]
- उदाहरण के लिए, अगर आप दोनों इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप केजुअली कह सकते हैं, “अगर मुझे पता होता कि मुझे यहाँ इतनी देर तक इंतज़ार करना पड़ेगा, तो मैं अपने साथ में पिकनिक लंच भी पैक करके ले आता। अगर आपको मेरे पेट में उछलते चूहों की आवाज सुनाई दे, तो इसके लिए मुझे माफ कर दें।”
एक-दूसरे के बीच में कुछ कॉमन पाने की कोशिश करें:
लोग अक्सर उनकी तरफ अट्रेक्ट होते हैं, जो उन्हीं की तरह किसी इंट्रेस्ट या ऐसा कोई विचार, जो आपका उस इंसान के साथ में कॉमन हो, के ऊपर करीब से ध्यान “देते” नजर आते हैं। आपके बीच में मौजूद इस कॉमन चीज का इस्तेमाल ये दिखाने के लिए करें कि आप-दोनों किस तरह से एक-जैसे हैं और दूसरे इंसान के साथ में एक स्ट्रॉंग कनैक्शन बना लें।[१३]
- उदाहरण के लिए, आप ऐसा कह सकते हैं, “मैं भी ठीक ऐसा ही फील करता हूँ!” या “कितनी अजीब बात है? मैं भी एक स्माल टाउन से आया हूँ।”
अच्छे नोट पर बातें खत्म करें:
- कहाँ पर आपको आपकी बातों को खत्म करना है, ये पता रखना, किसी अजनबी के साथ में होने वाली बातचीत को अच्छा बनाने का एक तरीका है। उनकी बॉडी लेंग्वेज को समझें। क्या वो आप से दूर जा रहे हैं या फिर वो लगातार उनके फोन या एक बुक के साथ भटके हुए से दिख रहे हैं? अगर ऐसा है, तो फिर ये अब आपके बीच में बातों को खत्म करने का एक सिग्नल है। कन्वर्जेशन को एक पॉज़िटिव नोट पर खत्म करना न भूलें।[१६]
- उदाहरण के लिए, अगर चीजें अजीब होना या फिर आपके बीच में शांति रहना शुरू हो जाती है, तो फिर उस इंसान को आपके कनैक्शन की याद दिलाकर, कन्वर्जेशन को खत्म करना ही ठीक रहता है। ऐसा कुछ बोलें, “तुमसे मिलकर मुझे बहूत अच्छा लगा नैना। मैं आशा करता हूँ कि अगली बार जब भी आप इस आइस क्रीम शॉप में आएँ, तब आपको मेरी याद आए।”